STF एवं भीमताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 2.68 किलोग्राम चरस बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग ₹6.75 लाख*

उत्तराखंड देहरादून भीमताल

कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तराखंड

 

 

STF एवं भीमताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 2.68 किलोग्राम चरस बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग ₹6.75 लाख*

 

 

 

*थाना भीमताल क्षेत्र में दो नशा तस्कर गिरफ्तार।*

*कुल 2.68 किलोग्राम व्यावसायिक मात्रा की चरस बरामद।*

 

 

*बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹6.75 लाख।*

 

 

*नशा तस्करी में प्रयुक्त एक मारुति ऑल्टो कार एवं एक महिंद्रा पिकअप वाहन बरामद।*

 

 

*अभियुक्त पहाड़ी क्षेत्रों से चरस खरीदकर मैदानी क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचते थे।*

 

 

*मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” के तहत लगातार की जा रही प्रभावी कार्रवाई।*

 

 

 

 *नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध STF की कड़ी निगरानी एवं अभियान जारी।*

 

 

 *आमजन से नशा तस्करी संबंधी सूचनाएं पुलिस एवं STF को उपलब्ध कराने की अपील।*

 

 

 

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” के अंतर्गत तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF द्वारा राज्य को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) को नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने एवं राज्यभर में कड़ी निगरानी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

*इसी क्रम में STF की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊँ यूनिट द्वारा तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित करते हुए थाना भीमताल क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से व्यावसायिक मात्रा की कुल 2.68 किलोग्राम चरस बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹6.75 लाख है।*

*पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे कुमाऊँ के पर्वतीय क्षेत्रों से कम कीमत पर चरस खरीदकर मैदानी क्षेत्रों में अधिक दामों पर बेचने का कार्य करते थे। STF द्वारा मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों एवं तस्करी नेटवर्क के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी जुटाई जा रही है।*

उत्तराखण्ड STF की राज्य में नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी है। एसटीएफ द्वारा आमजन से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस अथवा STF को उपलब्ध कराकर ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें।

 

 

*गिरफ्तार अभियुक्त*

1. अख्तर हुसैन पुत्र कुर्बान अली, उम्र 43 वर्ष निवासी – ब्लॉक रोड, मल्लीताल, भीमताल

2. विजय सिंह बिष्ट पुत्र गंगा सिंह बिष्ट, उम्र 34 वर्ष निवासी – ग्राम सुपी, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल

*बरामदगी*

• 2.68 किलोग्राम चरस

• एक मारुति ऑल्टो कार

• एक महिंद्रा पिकअप वाहन

STF एंटी नार्कोटिक्स टीम –

1. निरीक्षक पावन स्वरुप

2. आरक्षी वीरेंद्र चौहान

3. आरक्षी इसरार अहमद

थाना भीमताल पुलिस टीम

1- SHO राजेश यादव

2- Si महेंद्र राज

3- Asi गणेश राणा

4- कानि प्रकाश चंद्र

5- कानि नरेंद्र राणा

 

 

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा आज अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे।* किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस.टी.एफ/ANTF उत्तराखंड से संपर्क करें। मा. मुख्यमंत्री के निर्देशो के क्रम में एसटीएफ की ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत कार्यवाही जारी रहेगी।

*एसटीएफ से संपर्क हेतु* 0135-2656202, 9412029536 *[सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रहेगा]*