02 वन्य जीव तस्कर 01 हाथी दांत के साथ एसटीएफ की गिरफ्त में आये।

UnCategory

राज्य में वन्य जीव जन्तुओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों एवं उनके अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम व धरपकड़ हेतु पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा राज्य स्पेशल टास्क फोर्स को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।

 

जिसके अनुक्रम में एसएसपी एसटीएफ द्वारा अपनी टीमों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है की वन्य जीवों की तस्करी में संलिप्त प्रत्येक तस्कर की कुंडली तैयार कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।

 

 

इसी क्रम में उत्तराखंड एसटीएफ की कुमाऊँ यूनिट द्वारा बीती देर रात्रि जनपद उधामसिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र से 02 वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद हाथी दांत (जिनकी लम्बाई 03 फिट, 03 इंच लगभग, गोलाई 13 इंच, वजन 07 किलो 820 ग्राम लगभग) बरामद कर संलिप्त 02 वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

 

प्रकरणः-

 

 

उक्त मामले में एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ को मैनुवली सूचना मिली थी कि सितारगंज क्षेत्र में वन्य जीव जन्तुओं के अंगो तथा हाथी दांत की अवैध तस्करी हो रही है, जिसे उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा अपने स्थानीय सूत्रों से मैनुअली डेवलप किया गया जिस पर कल रात्रि में बराकोली वन रेंज, कल्याणपुर, सितारगंज में कुमाऊँ STF और वन विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग पर 02 व्यक्तियों को गिरप्तार किया गया है और उसके कब्जे से 01 हाथी दांत बरामद हुआ।

 

 

हाथी दांत एवं हाथी के अंगों को वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है, पकड़े गये तस्कर के विरुद्ध बराकोली रेंज में वन्यजीव अधि0 (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

 

 

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा बताया गया कि अभियुक्तओं से पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ द्वारा इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है और यदि इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता मिलती है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

 

 

 

 

 

एसएसपी एसटीएफ ने जनता से अपील की है कि वह वन्यजीवों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरूद्व कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखण्ड (0135-2656202) से सम्पर्क करें। उत्तराखंड एसटीएफ आगे भी वन्यजीव तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करती रहेगी।

 

 

 

 

 

 

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*

1. मरतुन्जय हलदार पुत्र सुकुमार हलदार निवासी गुरुग्राम, शक्तिफार्म थाना सितारगंज उम्र 32 वर्ष

2. माणिक मंडल पुत्र स्वर्गीय निर्मल मंडल निवासी गुरुग्राम, शक्तिफार्म थाना सितारगंज उम्र 35 वर्ष

 

*बरामदगी का विवरण-’*

*01 हाथी दांत ( लम्बाई 03 फिट 03 इंच, गोलाई 13 इंच, वजन 07 किलो 820 ग्राम) ।*

*2. मोटरसाइकिल बजाज प्लेटीना UK 06 AP 0178*

 

* एसटीएफ टीम-*

1. निरीक्षक विकाश चौधरी

2. उ.नि. विपिन चंद्र जोशी

3. उ.नि. कृष्ण गोपाल मठपाल

4. हे.का. महेन्द्र गिरी

5. हे.का. किशोर कुमार

6. हे.का. मनोज बबाडी

7. का. जीतेन्द्र कुमार

8. कृष्ण चंद्र शर्मा ( टेक्निकल हैंड)

 

*वन विभाग बराकोली रेंज की टीम*

1. कैलाश चंद्र गुणवंत, वन छेत्राधिकारी

2. जगदीश चंद्र पंत, बीट अधिकारी

3. ललित चंद्र जोशी, बीट अधिकारी

4. सरजीत सिंह, बीट अधिकारी

5. फईम, बीट अधिकारी

6. सुरेश, वन आरक्षी